डिजायर कार में छिपाकर रखा गया था 60 लाख का गांजा, पलामू के सतबरवा में सीपीसी ऑपरेटर गिरफ्तार

पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिजायर कार से 121 किलो गांजा बरामद किया है. इस अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में सीएसपी संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जब्त गांजे की बाजार कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है.


Palamu News: पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के ठेमा मोड़ से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डिजायर कार से 121 केजी गांजा बरामद किया है. इसका बाजार मूल्य 60 लाख बताया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने सीएसपी संचालक 30 वर्षीय शंभू कुमार यादव व 25 वर्षीय सनोज कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर के रहने वाले हैं.

डालटेनगंज भेजी जा रही थी गांजे की खेप

एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लातेहार की ओर से एक सफेद रंग की जेएच 03 एक्यू 3253 नंबर वाली डिजायर कार से डालटेनगंज गांजे की खेप भेजी जा रही थी. इसके बाद वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया. पुलिस ने हाथ दिखाकर ड्राइवर को रुकने का इशारा किया. गाड़ी के रुकने के बाद उसकी जांच की गयी. जांच के दौरान कार की डिक्की और कार के आगे की सीट के नीचे बाएं तरफ छुपा कर रखे गए गांजा को बरामद कर लिया गया. गांजा बरामद करने के बाद ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ करने पर शंभू कुमार यादव ने बताया कि वह लेसलीगंज में सीएसपी का संचालन करता है. जबकि सनोज कुमार यादव ड्राइवर का काम करता है. कार से उड़ीसा का नंबर प्लेट बरामद किया गया है.

कहां से लाया जा रहा था गांजा

एसपी ने बताया कि गांजा उड़ीसा के संबलपुर से लाया जा रहा था. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह गांजा डाल्टनगंज में किसी व्यक्ति को देना है. लेकिन अनुसंधान के क्रम में पता चला कि हरिहरगंज के किसी व्यक्ति के द्वारा गांजा मंगाया गया था.

इसे भी पढ़ें: साइबर अपराधियों ने पलामू डीसी का बना दिया फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

चैनपुर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है कार

जिस डिजायर कार से गांजा बरामद किया गया है, वह चैनपुर के एक व्यक्ति के नाम से जिला परिवहन कार्यालय पलामू में रजिस्टर्ड है. यह कार सितंबर 2024 में खरीदी गई है. इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि अनुसंधान के दौरान इसमें संलिप्त सभी लोगों की गिरफ्तारी की जायेगी. छापेमारी में प्रशिक्षु डीएसपी मृत्युंजय गोप, सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुजीत रजक, आरक्षी कमलेश प्रसाद यादव, धर्मेंद्र बैठा, गुलशन अजीत टोपनो व रामप्रवेश यादव शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: मानसून की मार: हजारीबाग जोन के 17 जलाशयों में अब तक नहीं भर पाया पानी, आधे से अधिक डैम 70% से नीचे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >