बढ़की बैरिया में 12 घंटे का अखंड संकीर्तन शुरू

शिव मंदिर निर्माण का संकल्प

शिव मंदिर निर्माण का संकल्प

मेदिनीनगर. सदर थाना रोड बढ़की बैरिया में स्थानीय लोगों ने भव्य शिव मंदिर निर्माण का संकल्प लिया. चैत्र नवरात्र के अवसर पर शिव चबूतरा के पास विशेष पूजा अनुष्ठान किया. शुक्रवार की सुबह में पूजा के बाद 12 घंटे का अखंड संकीर्तन शुरू हुआ. गायक नीरज सिंह ने संकीर्तन मंडली के सहयोगियों के साथ हरि नाम संकीर्तन में हिस्सा लिया. पूजा अनुष्ठान व हरिनाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया. आयोजकों ने बताया कि इस स्थल पर भव्य शिव मंदिर का निर्माण कराया जायेगा. इसी संकल्प के साथ अखंड संकीर्तन का आयोजन हुआ है. शाम सात बजे से भंडारा शुरू होगा. मौके पर लाल मोहन सिंह, पन्ना सिंह, गोपाल शर्मा, रितु सिंह, रौशन सिंह, मंटु सिंह, पवन सिंह, अखिलेश सिंह, प्रभु राम, विकास, संतोष सिंह, राकेश, प्रकाश यादव, किशुन प्रसाद, रामजन्म ठाकुर, धनंजय राम सहित कई लोग सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >