मेदिनीनगर : दलाल के चंगुल से दो बहनें मुक्त

मेदिनीनगर : महिला थाना की पुलिस ने दलाल के चंगुल से दो सगी बहनों को मुक्त कराने में कामयाबी हासिल की. थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने बताया कि दोनों बहनों को शादी का झांसा देकर राजस्थान में बेचने के लिए जम्मूतवी एक्सप्रेस से ले जाया जा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने कार्रवाई शुरू […]

मेदिनीनगर : महिला थाना की पुलिस ने दलाल के चंगुल से दो सगी बहनों को मुक्त कराने में कामयाबी हासिल की. थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने बताया कि दोनों बहनों को शादी का झांसा देकर राजस्थान में बेचने के लिए जम्मूतवी एक्सप्रेस से ले जाया जा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने कार्रवाई शुरू की.
डालटनगंज स्टेशन पर जम्मूतवी एक्सप्रेस में छापामारी कर दलाल शैलेश राम को पकड़ा गया. बताया जाता है कि दोनों बहनें बिहार के औरंगाबाद जिला के नवीनगर की रहने वाली है. थाना प्रभारी ने बताया कि दलाल ने उन दोनों का सौदा 40-40 हजार रुपये में राजस्थान में किया था. गिरफ्तार शैलेश राम पांडू का रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >