अब बिना सिम के भी होगी मोबाइल व टैब से बात: टीडीएम

मेदिनीनगर : बीएसएनएल द्वारा इंटरनेट विंग का लॉंच किया है. जिसमें उपभोक्ता बिना सिम के मोबाइल व टैब से बात कर सकते हैं. इसमें इनकमिंग की भी सुविधा है. इसके लिए उपभोक्ता ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या अॉफिस में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसका रजिस्ट्रेशन शुल्क 1099 रुपया है. यह जानकारी टीडीएम दीपक डांगे […]

मेदिनीनगर : बीएसएनएल द्वारा इंटरनेट विंग का लॉंच किया है. जिसमें उपभोक्ता बिना सिम के मोबाइल व टैब से बात कर सकते हैं. इसमें इनकमिंग की भी सुविधा है. इसके लिए उपभोक्ता ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या अॉफिस में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसका रजिस्ट्रेशन शुल्क 1099 रुपया है.
यह जानकारी टीडीएम दीपक डांगे ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि ब्राडबैंड कनेक्शनधारियों को भी बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए विभाग द्वारा सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा है. घर-घर तक लोगों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए कंपनी प्रयासरत है. टीडीएम श्री डांगे ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 134 मोबाइल टावर लगाया गया था, जिसमें केवल बात होता था.लेकिन अब 34 टावर के माध्यम से ऐसी सुविधा दी गयी है कि अब नेट सुविधा भी बहाल कर दिया गया है.
अन्य शेष टावरों को भी नेट सुविधा के लिए जल्द ही एक्टिव कर दिया जायेगा. टीडीएम ने कहा कि लैंड लाइन व ब्रांडबैंड के आकर्षक प्लान आमलोगों के ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. तीनों जिलों में ऐसी सुविधा देने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि जपला दूरभाष केंद्र की सेवा को पुन: बहाल कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >