हरिहरगंज : भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ हरिहरगंज में विपक्षी दलों ने बुधवार की शाम सामूहिक तौर पर मशाल जलाकर सरकार विरोधी नारे लगाये और बिल को तत्काल वापस लेने की मांग सरकार से की. मशाल जुलूस अररूआ खुर्द, कालेज मोड़ से शुरू हुआ, जो मेन रोड होते हुए आरसी लाल चौक पर संपन्न हुआ. इस दौरान नेताओं ने रघुवर सरकार हाय-हाय और भूमि अधिग्रहण बिल वापस लो आदि कई नारे लगाये. वहीं नेताओं ने जनहित में 5 जुलाई को प्रस्तावित बंदी को व्यवसायियों व आम नागरिकों से बंद का समर्थन कर दुकान बंद रखने की अपील की. मशाल जुलूस में राजद जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव, कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार सिंह, बुधन सिंह यादव, अशोक कुमार यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दयाशंकर सिंह, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, जितेंद्र पासवान, सत्येंद्र यादव, श्याम उदित पासवान, अनिल शौंडिक, कामेश्वर पासवान, संजय राम, सत्येंद्र साव, उमा यादव, ओमप्रकाश यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.
हरिहरगंज में निकला मशाल जुलूस
हरिहरगंज : भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ हरिहरगंज में विपक्षी दलों ने बुधवार की शाम सामूहिक तौर पर मशाल जलाकर सरकार विरोधी नारे लगाये और बिल को तत्काल वापस लेने की मांग सरकार से की. मशाल जुलूस अररूआ खुर्द, कालेज मोड़ से शुरू हुआ, जो मेन रोड होते हुए आरसी लाल चौक पर संपन्न हुआ. […]
