मेदिनीनगर : सत्तारुढ़ दल के मुख्य सचेतक छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए सक्रियता के साथ काम कर रही है. केंद्र सरकार ने कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है. वहीं राज्य सरकार विकास की परिकल्पना को नक्सल प्रभावित इलाकों में भी साकार करने के लिए संकल्प लेकर कार्य कर रही है.
सत्तारुढ़ दल के मुख्य सचेतक छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कहा
मेदिनीनगर : सत्तारुढ़ दल के मुख्य सचेतक छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए सक्रियता के साथ काम कर रही है. केंद्र सरकार ने कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है. वहीं राज्य सरकार विकास की परिकल्पना को नक्सल प्रभावित इलाकों में […]

विधायक श्री किशोर मंगलवार को शहर के नयी मुहल्ला स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. विधायक श्री किशोर ने साढ़े तीन वर्ष के दौरान छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में कराये गये सड़क निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी दी. बताया कि साढ़े तीन वर्ष में करीब 200 किलोमीटर आइओ पथ को पीडब्लूडी में तब्दील कर सड़क का निर्माण कराया गया है. सड़क का निर्माण होने से लोगों को यातायात की सुगम सुविधा मिल रही है. वही नक्सल प्रभावित इस इलाके में विधि व्यवस्था संधारण व बेहतर शासन के मार्ग खुल रहे है.
उन्होंने कहा कि छतरपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. उदयगढ़ मोड़ से मड़वा होते हुए नवडीहा बाजार तक करीब 12 किलोमीटर सड़क का निर्माण 26 करोड़ 37 लाख तथा छतरपुर-खजुरी बेलहरा तक 16.30 किलोमीटर सड़क का निर्माण 16 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से कराया जायेगा. वहीं बांकी नदी पर दो करोड़ की लागत से पुल बनेगा.
इस तरह विकास का कार्य तेजी से चल रहा है.