बाइक से 103 लीटर अवैध शराब जब्त, चार गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की छापामारी

मेदिनीनगर. लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार की अहले सुबह हरिहरगंज के बरवादोहरी इलाके में छापामारी की गयी. इस दौरान एक मोटरसाइकिल से 103.68 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया. इस मामले में विपिन यादव, रुपेश भुइयां, रंजन कुमार भुइयां व अखिलेश भुइयां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं फरार पवन पासवान के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है. उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि डीसी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >