सेवानिवृत्त कर्मचारी से डेढ़ लाख की लूट

शहर के लाल कोठा के पास से सोमवार शाम करीब 4:15 बजे सेवानिवृत्त कर्मचारी से अपराधियों ने डेढ़ लाख लूट ली.

मेदिनीनगर. शहर के लाल कोठा के पास से सोमवार शाम करीब 4:15 बजे सेवानिवृत्त कर्मचारी से अपराधियों ने डेढ़ लाख लूट ली. भुक्तभोगी मधुसूदन पांडेय शांतिपुरी के रहने वाले हैं. वह पत्नी के इलाज के लिए एसबीआइ बाजार ब्रांच से डेढ़ लाख निकाल कर घर जा रहे थे. जैसे ही वे लाल कोठा स्थित मुख्य सड़क पर पहुंचे, तभी छह मुहान की तरफ दो अपराधी बाइक से पहुंचे. अपराधियों ने काफी तेजी से उनके हाथ से झोला छीन लिया. जानकारी के अनुसार थैला में 500 रुपये नोट का तीन बंडल व पासबुक था. मधुसूदन पांडेय कुछ समझ पाते अपराधी झोला लेकर फरार हो गये. अपराधियों का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >