मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

महेशपुर में मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने रोहित राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा. मामले में एफआईआर दर्ज, त्वरित कार्रवाई.

महेशपुर : महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने कैराछत्तर गांव निवासी रोहित राय को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद आरोपी को मंडल कारा, पाकुड़ भेज दिया.

पीड़िता की मामी ने दर्ज करायी शिकायत

मामले को लेकर पीड़िता की मामी ने महेशपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. वादिनी के आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना कांड संख्या 148/26 में नामजद आरोपी रोहित राय के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

बकरी चराने गयी युवती के साथ घटना का आरोप

आवेदन में बताया गया है कि 27 अगस्त की सुबह करीब सात बजे युवती गांव के समीप पुराने बंद पड़े अस्पताल की ओर बकरी चराने गयी थी. आरोप है कि इसी दौरान कैराछत्तर निवासी रोहित राय ने उसके साथ दुष्कर्म किया. करीब आठ बजे युवती घर लौटी और इशारों के माध्यम से परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी.

आरोपी के घर पहुंचे थे परिजन

इसके बाद परिजन आरोपी के घर पहुंचे और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी. हालांकि, उस समय रोहित राय घर पर मौजूद नहीं था और फरार हो गया था. पीड़िता की मामी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >