मुहर्रम पर विधि व्यवस्था को लेकर समन्वय के साथ कार्य करने का दिया निर्देश

मुहर्रम विधि व्यवस्था को लेकर डीसी व एसपी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की. नंबर साझा करने का निर्देश दिया.

पाकुड़ नगर. मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारियों, थानाध्यक्षों, बीडीओ, सीओ, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में जुलूस संचालन और विधि-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी आपस में संपर्क बनाए रखें, समन्वय के साथ कार्य करें और आदेश मिलने तक तैनाती स्थल न छोड़ें. जुलूसों की वीडियोग्राफी करायी जाएगी और सोशल मीडिया की निगरानी भी की जाएगी. आपत्तिजनक गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी अलर्ट मोड में रहेंगे. सभी जुलूसों के लिए मेडिकल किट उपलब्ध रहेगी और निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकलेगा. संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी.

एसपी ने स्थानीय सूत्र को सक्रिय करने का दिया निर्देश :

एसपी निधि द्विवेदी ने सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का निर्देश दिया. थाना प्रभारियों से कहा गया कि वे स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें. सिविल ड्रेस में भी पुलिस बल की तैनाती होगी. अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है. संवेदनशील इलाकों में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की तैनाती की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >