बाइक से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत

महेशपुर. थाना क्षेत्र के बाबूपुर-जगदीशपुर गांव के समीप बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गयी.

महेशपुर. थाना क्षेत्र के बाबूपुर-जगदीशपुर गांव के समीप बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर गांव निवासी फूल मोहम्मद मियां पत्नी बिलकिश बीबी (42) के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार के घर देवीनगर गांव जा रहे थे. जगदीशपुर गांव से कुछ कदम दूर बाबूपुर गांव के समीप उबर खाबड़ सड़क पर बिलकिश बीबी बाइक से अचानक गिर गयी. इससे महिला के माथे में गंभीर चोट लग गयी. घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही जख्मी महिला को इलाज के लिए सीएचसी महेशपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रामपुरहाट रेफर कर दिया, जहां जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वहीं रामपुरहाट अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. महिला की मौत से परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >