महिला ने की पति व बच्चे के साथ मारपीट की शिकायत

पाकुड़. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र निवासी बेलयारा बीबी ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पति व बच्चे के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया है.

पाकुड़. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र निवासी बेलयारा बीबी ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पति व बच्चे के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में महिला ने बताया कि शेख शहदुल, हकदार शेख व वासिकल शेख ने सदर अस्पताल में इलाजरत पति व बेटे के साथ मारपीट की. इस दौरान अन्य मरीजों के परिजनों के हस्तक्षेप के बाद पति व बच्चा बच पाया. उन्होंने बताया कि उसके पूर्व घर पर सोमवार को भी मारपीट की गयी थी. इसके बाद पति व बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा था. इसी दौरान उक्त लोगों ने दुबारा हमला किया है. इधर, थाना प्रभारी प्रयाग राज ने बताया कि महिला द्वारा थाने आवेदन दिया गया है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raghav mishra

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >