एक दूसरे को अबीर लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

प्रखंड परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. पारंपरिक अंदाज में त्योहार की खुशियां साझा की. बीडीओ संजय कुमार ने सभी कर्मियों को होली की बधाई दी और इसे आपसी प्रेम और सौहार्द का त्योहार बताते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का ही त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे और एकता का पर्व भी है, जिसे मिलजुलकर मनाना चाहिए. समारोह में बीपीओ माणिक दास, कमल पहाड़िया, केसी दास, बंटी रजक, राजेंद्र भगत, अमित महतो मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >