Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है चक्रवात, 4 जिलों में गरज के साथ बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Weather Alert: झारखंड के कम से कम 4 जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अगले कुछ घंटों में. मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी कर दी है. कहा है कि संताल परगना के 4 जिलों में कुछ देर में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. तेज हवाएं भी चलेंगी, जिसकी रफ्तार 30 स‍े 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. वेदर अपजेट यहां पढ़ें.

Weather Alert: झारखंड के 4 जिलों में थोड़ी देर में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जतायी गयी है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने गुरुवार को तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज जिले में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात भी हो सकता है. इसलिए खराब मौसम को देखते हुए लोग बेहत सावधान और सतर्क रहें.

सुबह 7:16 बजे मौसम विभाग ने जारी किया पहला अलर्ट

मौसम विभाग ने पहला अलर्ट सुबह 7:16 बजे जारी किया. इसमें कहा कि संताल परगना के पाकुड़, दुमका और गोड्डा जिले में कुछ भागों में अगले तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की गरज के साथ वज्रपात की आशंका है. वर्षा भी होने की संभावना है. इस दौरान कुछ जगहों पर 30- से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं.

इन स्टेशनों पर में हुई बारिश

इसके पहले खूंटी, नामकुम, गोविंदपुर, जामताड़ा, डुमरी, बीएयू कांके, मुरहू, बंदगांव, तोरपा, रांची, ओरमाझी, पालगंज, अड़की, रनिया, गुदरी, गोईलकेरा, मांडर, सिसई, मनोहरपुर, दियाकेल, खींटी, बुढ़मू, नावाडीह, लातेहार, बालूमाथ, चंदा, चक्रधरपुर, भुरकुंडा, लोहरदगा, हजारीबाग, गुमला, बशुनपुर और रामगढ़ में बारिश हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुबह 8:30 बजे जारी हुआ दूसरा आईएमडी अलर्ट

दूसरा अलर्ट सुबह 8:30 बजे जारी किय गया. इसमें कहा गया कि साहिबगंज जिले में कुछ भागों में अगले तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. जिले में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चेंगी. इसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर रह सकती है.

इसे भी पढ़ें

17 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

Video: रामगढ़ के पतरातू कोयला एंट्री गेट पर फायरिंग, रंगदारी की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >