पंचायतों में टैंकर से उपलब्ध कराया जा रहा है पानी

पाकुड़ नगर. भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी प्रखंडों में 15वें वित्त आयोग की योजना से पेयजल आपूर्ति के लिए पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं.

पाकुड़ नगर. भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी प्रखंडों में 15वें वित्त आयोग की योजना से पेयजल आपूर्ति के लिए पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं. मंगलवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड के अलुबेड़ा पंचायत अंतर्गत कोयोपाड़ा गांव में मुखिया की उपस्थिति में व पाकुड़ प्रखंड के कालीदासपुर और रामचंद्रपुर पंचायतों में टैंकर से ग्रामीणों को पीने का पानी वितरित किया गया. पेयजल सुविधा मिलने से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया. जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने जानकारी दी कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी पंचायतों में टैंकर उपलब्ध करा दिए गए हैं. यदि किसी गांव में पेयजल की समस्या है तो पंचायत सचिव या मुखिया से संपर्क कर टैंकर की सुविधा ली जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >