ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा

पाकुड़. शहरकोल पहाड़िया टोला में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया.

पाकुड़. शहरकोल पहाड़िया टोला में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी की पहचान बड़ी अलीगंज निवासी शमशेर आलम उर्फ सोनू (34) के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने मामले की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. आरोपी के पास से पुलिस ने कई तरह के चाभियों का गुच्छा बरामद किया है. वहीं, घटना में उपयोग मोटरसाइकिल बरामद करते हुए आरोपी शमशेर आलम को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में पाकुड़ नगर थाना कांड सं0-258/2025 दि0-27/09/2025 धारा-305 (a) 333/62 B.N.S 2023 दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >