ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में पिता-पुत्र को पीटा

धनुषपुजा गांव में बुधवार को चोरी के संदेह में पहले बेटे को पिटाई की गयी, इसके बाद पिता को भी पीट दिया गया.

महेशपुर, धनुषपुजा गांव में बुधवार को चोरी के संदेह में पहले बेटे को पिटाई की गयी, इसके बाद पिता को भी पीट दिया गया. जानकारी के अनुसार धनुषपुजा गांव के सोनिया पहाड़िया अपने किसी मित्र को खोजने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति के घर पर घुस गया. लोगों को लगा की वह चोरी करने आया है, जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी. वहीं गांव के कुछ लोगों ने बेटे पर चोरी करते हुए पकड़ने जाने की बात कह कर उसके पिता चित्रो पहाडिया की भी पिटाई की. मारपीट होता देख पहाड़िया समाज के समाजसेवी मदन पहाड़िया मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव करते हुए झगड़े को शांत कराया. थाने में किसी तरह की शिकायत नहीं की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >