विक्रमशिला ने गुमानी को चार विकेट से हराया

हिरणपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित जेएमएम चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार को विक्रमशिला एवं गुमानी के बीच खेला गया.

हिरणपुर. हिरणपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित जेएमएम चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार को विक्रमशिला एवं गुमानी के बीच खेला गया. विक्रमशिला ने गुमानी को चार विकेट से हरा दिया. मैच में टॉस जीतकर गुमानी की टीम ने 188 रन विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. गुमानी की ओर से अरसद ने अर्धशतक बनाया. वहीं कृष ने 38 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विक्रमशिला की टीम ने 17वें ओवर में छह विकेट गंवा कर की मैच में जीत हासिल कर ली. विक्रमशिला की ओर से सुभाष ने 68 रनों की पारी खेली. मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सुभाष को मैन द मैच चुना गया. आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष विकास रविदास, सचिव जितेंद्र रविदास, विक्की रविदास, कुंदन रविदास, श्यामा, रंजीत आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >