गुरुगोष्ठी में विद्यालयों के विभिन्न गतिविधियों पर हुई चर्चा

हिरणपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित आरके प्लस टू हाइस्कूल के सभागार में बुधवार को मासिक गुरुगोष्ठी हुई.

हिरणपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित आरके प्लस टू हाइस्कूल के सभागार में बुधवार को मासिक गुरुगोष्ठी हुई. इसमें मुख्य रूप से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी किशन भगत मौजूद रहे. गुरुगोष्ठी में विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों ने हिस्सा लिया, जहां स्कूल चले हम 2025 के तहत बच्चों का नामांकन, बच्चों के अगले कक्षा में प्रमोशन की स्थित, विद्यालय द्वारा पोषक क्षेत्र में की गई गतिविधियों पर चर्चा की गयी. एनआइएलपी के तहत नवसाक्षरों की सूची सत्र 2025 को उल्लास पोर्टल में अपलोड संबंधी रिपोर्ट, वर्गवार, जातिवार नामांकन, पुस्तक प्राप्ति व विवरण, एमडीएम एवं एनीमिया का प्रतिवेदन, अवशेष चावल, राशि एवं एसएमएस की स्थिति पर समीक्षा की गयी. वहीं प्रयास कार्यक्रम, ई-कल्याण, शौचालय, पेयजल, किचन गार्डन की स्थिति, किट क्रय की स्थिति आदि विषयों पर बिंदुवार चर्चा की गई. मौके पर संजय जायसवाल, लखीराम साहा, विश्वनाथ दास, दीपक साहा आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >