पाकुड़िया में दोपहिया वाहनों के कागजातों की हुई जांच

पाकुड़िया. दुर्गापूजा में सड़क सुरक्षा के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करवाने के लिए वाहन जांच अभियान तेज किया गया.

पाकुड़िया. दुर्गापूजा में सड़क सुरक्षा के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करवाने के लिए वाहन जांच अभियान तेज किया गया. नाबालिगों को मोटरसाइकिल से दूर रखने के लिए सिदो-कान्हू चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. दो पहिया वाहनों के कागजात, डिक्की एवं हेलमेट की जांच की गयी. दोपहिया वाहन सवार लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गयी. हेलमेट जरूर पहनने एवं एक से ज्यादा वाहन में कतई सवार नहीं होने को लेकर जागरूक किया गया. वहीं, जांच के दौरान जिनके पास वाहन से संबंधित कोई कागज, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस आदि नहीं मिले वैसे गाड़ियों को रोककर रखा गया. कागज लाकर दिखाने के उपरांत ही हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >