दो वाहन पेड़ से टकराए, बाल-बाल बचे दोनों के चालक

दो अलग-अलग स्थानों पर तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए.

महेशपुर/हिरणपुर दो अलग-अलग स्थानों पर तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए. हालांकि इन हादसों में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई है, लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. पहली घटना महेशपुर-गुम्मामोड़ मुख्य सड़क पर मालधारा गांव के समीप हुई, जहां गुम्मामोड़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन गनीमत रही कि कार चालक और सवार सुरक्षित बाहर निकल आए. दूसरी घटना हिरणपुर थानांतर्गत पाकुड़-हिरणपुर मुख्य सड़क के तोड़ाई के पास हुई, जहां प्याज लोड एक ट्रक (जेएच04एसी/0701) पेड़ से टकरा गये. ट्रक पश्चिम बंगाल के बहरमपुर से गोड्डा जा रहा था. इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ा. इस दुर्घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >