बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

महेशपुर सीओ संजय कुमार सिन्हा ने थाना प्रभारी विकर्ण कुमार के साथ मिलकर अंचल भ्रमण के दौरान बुधवार को शहरग्राम गांव के समीप बिना कागजात के दो बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया.

महेशपुर. महेशपुर सीओ संजय कुमार सिन्हा ने थाना प्रभारी विकर्ण कुमार के साथ मिलकर अंचल भ्रमण के दौरान बुधवार को शहरग्राम गांव के समीप बिना कागजात के दो बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया. साथ ही दो ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया है. वही सीओ ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान शहरग्राम गांव के समीप दो बालू लदा ट्रैक्टर को रोका गया, जहां ट्रैक्टर चालक से संबंधित कागजात की मांग की गयी, लेकिन चालक की ओर से कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके बाद दोनों बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर चालकों के साथ थाने लाया गया. बताया कि दोनों ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >