दो बैंककर्मी अवैध निकासी के आरोप में गिरफ्तार

फरक्का. थानांतर्गत पलाशी गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से अवैध निकासी की शिकायत पुलिस को मिली थी. पुलिस ने शुक्रवार को दो बैंक कर्मियों को गिरफ्तार किया है.

फरक्का. थानांतर्गत पलाशी गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से अवैध निकासी की शिकायत पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को दो बैंक कर्मियों को गिरफ्तार किया है. पीएनबी के बैंक मैनेजर अरिंदम मिश्रा ने बताया कि विगत कई दिनों से लगातार बैंक खातों से अवैध निकासी का मामला सामने आ रहा था. स्थानीय थाने में भी कई ग्राहकों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. तहकीकात के क्रम में बैंक में कार्यरत पलाशी निवासी कैशियर शुभेंदु साहा एवं कैजुअल कर्मी प्रबीन दत्त को हिरासत में लिया गया. पुलिस की ओर से बताया गया कि 50 से अधिक बैंक ग्राहकों को गुमराह कर उनके खाते से करीब 64 लाख रुपये की अवैध निकासी की गयी है. इसमें शामिल दो बैंककर्मियों को चिह्नित कर हिरासत में लिया गया है. उनके विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >