हिरणपुर में योजनाओं के अभिसरण पर प्रशिक्षण, नमस्ते एप से लेकर स्वच्छता तक दी गयी जानकारी

हिरणपुर में ग्रामीण स्वच्छता और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, हिरणपुर: ग्रामीण स्वच्छता एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बेहतर अभिसरण को लेकर गुरुवार को घाघरजानी स्थित प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा विभागीय योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर प्रतिभागियों को जानकारी दी गयी.

योजनाओं के समन्वय पर दिया जोर

प्रशिक्षण में सहायक अभियंता अभिजीत किशोर, जिला समन्वयक सुमन कुमार मिश्रा, रितेश कुमार, मो. इमरान आलम, बीपीओ टींकल चौधरी तथा प्रखंड समन्वयक अभिषेक गोंड ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया.

प्रशिक्षकों ने स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों को पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने और सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया. उन्होंने योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता बतायी.

जलसहिया और पंचायत सचिवों को नमस्ते एप की जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान जलसहियाओं एवं पंचायत सचिवों को नमस्ते एप तथा उसमें आंकड़ा प्रविष्टि की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. प्रतिभागियों को पंचायत स्तर पर आंकड़ों के सही संधारण और योजनाओं से संबंधित गतिविधियों की निगरानी के बारे में भी बताया गया.

दिलायी गयी स्वच्छता की शपथ

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ भी दिलायी गयी. प्रशिक्षण में सभी मुखिया, जलसहिया, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य, पंचायत सचिव तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित संबंधित कर्मियों ने भाग लिया.

प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायतों में ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से विकास कार्यों को गति देना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील चंद्र दे

सुनील चंद्र दे प्रभात खबर में हिरणपुर के प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 2013 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, सामाजिक सरोकार, अपराध और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी और तथ्यपरक रिपोर्टिंग उनकी पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >