किशोरों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच होगी बेहतर, पाकुड़िया में एएनएम को मिला खास प्रशिक्षण

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत युवा मैत्री केंद्र को मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किशोर-किशोरियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को बेहतर बनाना है.

पाकुड़िया : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत युवा मैत्री केंद्र के सुदृढ़ीकरण को लेकर बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय सर्राफ ने की. इस दौरान प्रखंड की सभी एएनएम को युवा मैत्री केंद्र के बेहतर संचालन और किशोर-किशोरियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया.

यू-विन पोर्टल की समीक्षा

बैठक में टीकाकरण से संबंधित यू-विन पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी और कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गयी. स्वास्थ्य कर्मियों को पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण संबंधी कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया. वहीं, एचएमएस पोर्टल और उससे संबंधित कार्यों पर भी चर्चा की गयी.

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा

इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को कार्यों में आवश्यक सुधार लाने और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

ये रहे मौजूद

मौके पर बीपीएम मृत्युंजय कुमार, डब्ल्यूएचओ के फील्ड मॉनिटर राज शेखर, पीरामल से विवेक तिवारी, प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रभात दास, बीडीएम चंचल कुनाई, शैलेन्द्र सोरेन, सन्नी सोरेन सहित प्रखंड की सभी एएनएम मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >