महिला ने मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप

पाकुड़. बागानपाड़ा से पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट व घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है.

पाकुड़. बागानपाड़ा से पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट व घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता रुखसाना बीबी ने पाकुड़ एसपी को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि उसके भैसुर मोहम्मद नईम शेख, गोतनी फरीदा खातून व सास हाजरा बीबी उसे इजमाली संपत्ति में हिस्सा नहीं देना चाहते हैं. जब वह अपने हिस्से की मांग करती है तो उसे मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता है. यहां तक कि घर से बाहर निकालने की कोशिश भी की जाती है. रुखसाना बीबी ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए परिवार के सदस्यों पर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >