शिविर में लोगों की समस्याओं का किया गया निबटारा

बन्नोग्राम एवं डोमनड़िया पंचायत में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन हुआ.

पाकुड़िया. प्रखंड के बन्नोग्राम एवं डोमनड़िया पंचायत में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन हुआ. उदघाटन बीडीओ साइमन मरांडी, 20 सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम एवं बीपीआरओ त्रिदीप कुमार शील ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटाया गया. बीडीओ ने कहा यह झारखंड सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. इसका सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. 20 सूत्री अध्यक्ष ने जनहित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी. शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आवेदन लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >