गैराज में गला रेतकर 65 वर्षीय वृद्ध की निर्मम हत्या, नाइट गार्ड का करते थे काम

बेगमपुरा गांव के सड़क किनारे की घटना

राजमहल

गुनिहारी पंचायत अंतर्गत बेगमपुरा गांव में मुख्य सड़क किनारे एक गैराज में 65 वर्षीय बुजुर्ग नाइट गार्ड की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. यह सनसनीखेज वारदात राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर विजय सिंह के गैराज में मंगलवार की रात्रि हुई. घटनास्थल के आसपास ज्यादा चहल-पहल नहीं है. इसलिए किसी को भनक तक नहीं लगी. जानकारी के अनुसार, मंडई निवासी कैयला पहाड़िया उम्र लगभग 65 वर्ष की हत्या अज्ञात अपराधियों ने कर दी. बुधवार की सुबह उनका शव गैराज के भीतर खटिया के नीचे जमीन पर पड़ा हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकत की. घटना की जानकारी लेते हुए बुधवार पूर्वाह्न शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. पूरे मामले की जांच की जा रही है. मृतक कैयला पहाड़िया बीते लगभग एक वर्ष से उक्त गैराज में नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत थे. इस संदर्भ में मृतक के पौत्र कृष्णा पहाड़िया ने पुलिस को बताया कि सुबह 6:00 बजे तक उसके दादा चाय नाश्ता के लिए घर नहीं पहुंचे तो वह देखने के लिए गैराज पहुंचा, तो देखा कि दादा खटिया के नीचे गिरे पड़े हैं. गला रेता हुआ है और चारों ओर भारी मात्रा में खून फैला हुआ है, तब इसकी सूचना घर जाकर माता-पिता को दी कि दादा को किसी ने मार दिया. वृद्ध की हत्या चोरी के लिए की गयी है ऐसा गैराज को देखने से फिलहाल प्रतीत होता नजर नहीं आया. आशंका है कि घटना किसी विवाद में हुई हो तो इससे इनकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि यह जांच का विषय है. पुलिस कई एंगल से हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है. पूरे दिन भर पुलिस मामले की छानबीन करती रही. रास्ते के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया. घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. इधर पुलिस ने जल्द ही मामले का उद्भेदन कर देने का दावा किया है. मृतक अपने पीछे चार पुत्र छोड़ गये हैं. दो पुत्र अन्य शहरों में मजदूरी का काम करते हैं, जबकि दो पुत्र राजमहल में रहकर टोटो चलाते हैं वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >