शिविर में तीन मरीजों का किया गया हाइड्रोसिल का ऑपरेशन

उपायुक्त मनीष कुमार तथा सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने नेतृत्व किया.

संवाददाता, पाकुड़ प्रोजेक्ट जागृति -बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर का आयोजन सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में किया गया. उपायुक्त मनीष कुमार तथा सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने नेतृत्व किया. डीएस डॉ मनीष कुमार सिन्हा की उपस्थिति में वीबीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, सर्जन डॉ दीपांकर मिश्रा व उनकी टीम ने तीन हाइड्रोसिल सर्जरी करायी. उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत इस प्रकार के निःशुल्क ऑपरेशन शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. लोगों से अपील की है कि बीमारी से पीड़ित व्यक्ति आगे आयें. सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं का लाभ उठायें. सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव व उपचार के लिए जागरुकता अत्यंत आवश्यक है. समय पर उपचार से बीमारी को पूर्णतः नियंत्रित किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >