चोरी व गुम हुए 19 मोबाइल बरामद, एसपी ने सभी को लौटाया

एसपी ने बताया कि नववर्ष में शुरू किये गये अभियान के तहत सात जनवरी को नगर थाना क्षेत्र से चोरी व गुमशुदा हुए पांच मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइलधारकों को सौंप दिया.

प्रोजेक्ट डिवाइस अभियान के तहत पुलिस ने की तकनीकी छानबीन नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ जिले में चोरी और गुमशुदा मोबाइल की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पाकुड़ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत उल्लेखनीय सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने मंगलवार को कार्यालय से 19 मोबाइल धारक को उनका मोबाइल सौंप दिया. एसपी ने बताया कि नववर्ष में शुरू किये गये अभियान के तहत सात जनवरी को नगर थाना क्षेत्र से चोरी व गुमशुदा हुए पांच मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइलधारकों को सौंप दिया. अभियान के तहत विभिन्न महेशपुर थाना क्षेत्र से गुम व चोरी हुए सात मोबाइल, लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र से गुम व चोरी हुए तीन मोबाइल, पाकुड़िया थाना क्षेत्र से गुम व चोरी हुए छह मोबाइल, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से गुम व चोरी हुए चार मोबाइल सुपुर्द किया गया है. उन्होंने बताया कि अन्य थाना क्षेत्रों में तकनीकी सहायता से छानबीन की जा रही है. मोबाइल ट्रैकिंग व तकनीकी सर्विलांस की मदद से चोरी या गुम हुए मोबाइलों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाने में सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके. एसपी ने बताया कि प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत मोबाइलधारकों को उनका खोया सामान लौटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >