सड़क किनारे पेड़ से टकराकर हाइवा क्षतिग्रस्त

लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य मार्ग पर बरमसिया गांव के समीप सोमवार को एक हाइवा का संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य मार्ग पर बरमसिया गांव के समीप सोमवार को एक हाइवा का संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार हाइवा (जेएच 04एबी/ 6688) दुमका की ओर से खाली आ रहा था. बरमसिया गांव के समीप चालक गाड़ी को संतुलित नहीं कर सका और वाहन सड़क से नीचे जाकर पेड़ में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना में किसी के जाल-माल की क्षति नहीं हुई है. पुलिस को घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >