विधायक से मुखिया ने की मीटिंग हॉल के निर्माण की मांग

मुखिया ने की मीटिंग हॉल के निर्माण की मांग

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. पाकुड़िया पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन ने विधायक प्रो स्टीफन मरांडी को दो अलग-अलग आवेदन पत्र सौंपे, जिनमें पाकुड़िया पंचायत में समतलीकरण और मीटिंग हॉल बनाने का अनुरोध किया गया है. आवेदन पत्र में उन्होंने बताया कि पंचायत सचिवालय परिसर में खाली जमीन (दाग नंबर 975) के सामने एक बड़ा मीटिंग हॉल बनने से ग्रामीणों को सुविधा होगी. साथ ही, उन्होंने पाकुड़िया सरकारी अस्पताल के सामने जमाबंदी नंबर 121, प्लाट नंबर 981 में समतलीकरण कार्य की मांग की है, जिससे वर्षा में घास उगेगी और पशुओं को चरने में आसानी होगी. विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने इन योजनाओं को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर हिरदयानांद भगत भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >