सियार का आतंक बढ़ा, घर में सो रहे बच्चे को किया जख्मी

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कई गांवों में सियार के आतंक ने लोगों में भय फैला दिया है। रहसपुर गांव में एक छह वर्षीय बच्चा सियार के हमले में घायल हुआ, जबकि पहले लखीनारायणपुर में तीन महीने की बच्ची की मौत हो चुकी है। वन विभाग ने 피해 परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की और सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग की टीम प्रभावित इलाकों में कैंप कर रही है और शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

12 मई फोटो संख्या-16, 17 कैप्शन- अपनी मां के साथ घायल बच्चा, बच्चे के सिर पर चोट के निशान प्रतिनिधि, पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सियार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. बीते शनिवार की घटना के बाद मंगलवार को रहसपुर गांव में सियार के हमले में छह वर्षीय बच्चा घायल हो गया. घायल बच्चे का प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद उसे खतरे से बाहर बताया गया है. जानकारी के अनुसार रहसपुर गांव निवासी अजफारुख शेख का पुत्र अयातुल्लाह शेख घर के कमरे में सो रहा था. इसी दौरान एक सियार घर में घुस गया और बच्चे पर हमला कर दिया. बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सियार भाग निकला. घायल बच्चे के पिता अजफारुख शेख ने बताया कि सियार के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल है. उन्होंने प्रशासन एवं वन विभाग से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.ग्रामीणों के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कई गांवों में सियार लगातार लोगों एवं मवेशियों पर हमला कर रहे हैं. इससे पूर्व लखीनारायणपुर गांव में सियार के हमले में तीन माह की बच्ची की मौत हो चुकी है, जबकि अब तक पांच से छह बच्चे घायल हो चुके हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सियार रात के समय गांव में घुसकर मुर्गी, बकरी समेत छोटे बच्चों को निशाना बना रहे हैं. लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए मंगलवार को वन विभाग की टीम लखीनारायणपुर एवं रहसपुर पहुंची और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. वन विभाग की ओर से मृत बच्ची के पिता समिरूल को 50 हजार रुपये तथा घायल बच्चों के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी गई. वन क्षेत्र पदाधिकारी बबलू कुमार देहरी ने बताया कि वन विभाग की टीम लखीनारायणपुर में कैंप करेगी तथा लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >