तेज रफ्तार टेंपो पलटा, तीन यात्री गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार टेंपो पलटा, तीन यात्री गंभीर रूप से घायल

लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क पर करीयोडीह गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में टेंपो पर सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार टेंपो (जेएच16 जे 7541) लिट्टीपाड़ा से यात्रियों को लेकर हिरणपुर जा रहा था. इसी दौरान करीयोडीह के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में टेंपो चालक संतुलन खो बैठा और पलट गया. हादसे में जितपुर निवासी अनिल मरांडी, मुर्गाबनी निवासी मरांगमय सोरेन तथा लुखी मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को पाकुड़ रेफर कर दिया. प्रभारी थाना प्रभारी अनिल पंडित ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर थाना लाया गया है. चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >