टेंपो चालक ने टोल कर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोप

पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी टेंपो चालक विकास रविदास ने नगर परिषद क्षेत्र में संचालित टोल टैक्स के कर्मियों पर मारपीट एवं गाड़ी छीनने का आरोप लगाया है.

14 मई प्रतिनिधि, पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी टेंपो चालक विकास रविदास ने नगर परिषद क्षेत्र में संचालित टोल टैक्स के कर्मियों पर मारपीट एवं गाड़ी छीनने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर चालक ने नगर थाने में आवेदन दिया है. चालक विकास रविदास ने बताया कि वह नियमित रूप से टोल टैक्स का भुगतान करता था और किसी प्रकार का बकाया नहीं था. बावजूद टोल संचालन से जुड़े लोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, मारपीट की. पास में रखे 870 रुपये भी ले लिये. वहीं, टोल कर्मी सन्नी सिंह ने आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि संबंधित चालक किराये पर टेंपो चलाता है. पूर्व का बकाया भुगतान बाकी था. बकाया राशि मांगने पर वह लगातार टालमटोल कर रहा था. बताया कि बुधवार को चालक रास्ता बदलकर गोड्डा जा रहा था. पूछताछ करने पर उसने गोड्डा से लौटकर पैसा देने की बात कही थी. शाम में लौटने पर चालक चाबी फेंककर केस करने की बात कहते हुए चला गया. पुलिस ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की गयी. चालक को वाहन वापस सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >