जेबीकेएसएस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं सुनीता

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) ने पाकुड़ जिले में अपने पार्टी के महिला मोर्चा का विस्तार किया है.

हिरणपुर. झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) ने पाकुड़ जिले में अपने पार्टी के महिला मोर्चा का विस्तार किया है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के निर्देश पर पर पाकुड़ जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता हेंब्रम को बनाया गया है. लिट्टीपाड़ा निवासी सुनीता हेंब्रम अपने पति के साथ दिव्यांग विद्यालय चलाती हैं. इसके अलावा उपाध्यक्ष के रूप में मोनिका मरांडी, स्टेनली मुर्मू, गुलशन बीवी, पानी मरांडी एवं बसंती मुर्मू का चयन किया गया है. वहीं सचिव के रूप में फुलमनी हेंब्रम एवं बेबी स्वर्गलता टुडू, कोषाध्यक्ष मर्शिला बास्की एवं संगठन सचिव के रूप में सुनीता मुर्मू एवं सरिता मरांडी का चयन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >