सब जूनियर कल्याणी व जूनियर सुधा साइकिलिंग में रही प्रथम

पाकुड़. जिला साइकिलिंग संघ ने शनिवार को बैंक कॉलोनी स्टेडियम में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत खेलो इंडिया अस्मिता साइकिलिंग सिटी लीग का आयोजन किया.

प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला साइकिलिंग संघ ने शनिवार को बैंक कॉलोनी स्टेडियम में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत खेलो इंडिया अस्मिता साइकिलिंग सिटी लीग का आयोजन किया. प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा साइकिलिंग को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल, जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेंदु शेखर गांगुली, उपाध्यक्ष सुजीत विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता सोमनाथ पाल एवं एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष जयदेव कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग में कल्याणी सरकार-प्रथम, अंकिता मंडल-द्वितीय एवं साक्षी कुमारी पासवान-तृतीय स्थान पर रहीं. वहीं जूनियर बालिका वर्ग में सुधा कुमारी-प्रथम, आशा हांसदा-द्वितीय तथा लक्ष्मी भगत-तृतीय स्थान पर रहीं. विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर शबरी पाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बालक-बालिकाओं में ऊर्जा का संचार करती हैं. जिला साइकिलिंग संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस पर हर वर्ष इस प्रतियोगिता आयोजित की जाती है.मौके पर संघ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >