एसएमएस मवि पत्थरडांगा में विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

पाकुड़िया. इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत मंगलवार को एसएमएस मध्य विद्यालय पत्थरडांगा में पौधरोपण किया गया.

पाकुड़िया. इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत मंगलवार को एसएमएस मध्य विद्यालय पत्थरडांगा में पौधरोपण किया गया. प्रिंसिपल सेलेस्टीन टुडू के साथ शिक्षक नागेंद्र टुडू, दीपक हांसदा, छोटी मुर्मू, एमिली हांसदा, प्रियंका टुडू, सरस्वती हांसदा सहित विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए. प्रिंसिपल सेलेस्टीन टुडू ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए पौधरोपण आवश्यक है. उन्होंने सभी से अपील की कि हर व्यक्ति अपने आसपास पड़ोस में पौधे अवश्य लगाएं और उनकी देखभाल करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >