नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. संत डॉन बॉस्को स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ. छात्रों के बीच शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, 100 मीटर दौड़, सैक रेस, हूप रेस, मार्बल स्पून रेस, थ्रेड-नीडल रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, ब्लाइंड फोल्ड गेम प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी कक्षाओं के छात्र शामिल हुए. छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों ने भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया. समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की. कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. प्रधानाचार्य शिव शंकर दुबे ने कहा कि खेलकूद से जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
