हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग में छात्रों ने सीखी लैब तकनीकें

पाकुड़ के शकुंतला पैरामेडिकल कॉलेज में छात्रों के लिए विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें आधुनिक लैब तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।

पाकुड़. शकुंतला पैरामेडिकल कॉलेज में गुरुवार को विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य छात्रों को प्रयोगशाला तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान देकर उन्हें पेशेवर कार्य के लिए दक्ष बनाना था. वरिष्ठ लैब टेक्नोलॉजिस्ट ने टीबी जांच, आरबीसी एवं डब्ल्यूबीसी काउंट, ब्लड स्मीयर, लीशमैन स्टेनिंग और ग्राम स्टेनिंग की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षकों ने सही विधि, आवश्यक सावधानियों और गुणवत्ता नियंत्रण की जानकारी भी दी. कार्यक्रम में ट्यूटर आईसीवाई, रमेश कुमार, अंजना तथा संस्थान के संचालक राजेश रविदास मौजूद रहे. उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास और तकनीकी दक्षता विकसित करने के लिए प्रेरित किया. प्रशिक्षण में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >