कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की बैठक में शामिल हुए श्रीकुमार

पाकुड़ नगर. कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में आयोजित जिलाध्यक्षों की बैठक में पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार शामिल हुए.

पाकुड़ नगर. कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में आयोजित जिलाध्यक्षों की बैठक में पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार शामिल हुए. कांग्रेस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा हुई. श्रीकुमार ने कहा कि यह बैठक कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी थी. उन्होंने बताया कि बैठक में झारखंड-बिहार समेत देशभर के जिलाध्यक्षों ने हिस्सा लिया. संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं से कनेक्ट सहित आगामी रणनीतियों पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ. बताया कि राहुल गांधी ने सभी जिलाध्यक्षों से संगठन को सशक्त करने का आह्वान किया है. और उन्हें संगठन की रीढ़ बताया है. श्री सरकार ने कहा कि पार्टी नेतृत्व से मिली यह ऊर्जा आने वाले दिनों में कांग्रेस को नई दिशा देगी और जिलास्तर पर संगठन पहले से ज्यादा प्रभावशाली बनेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >