भारत-बांग्लादेश सीमा से पशुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशी तस्करी के आरोप में बांग्लादेशी तस्कर जुल्लू रहमान को गिरफ्तार किया है। मामला मुर्शिदाबाद के लालगोला थाना अंतर्गत खंडूया क्षेत्र का है, जहां बीएसएफ को चकमा देकर तस्कर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर मवेशी ले जा रहा था। बीएसएफ की सक्रियता से तस्कर को मवेशियों के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए लालगोला थाना को सौंप दिया गया।

प्रतिनिधि, फरक्का. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर दो मवेशियों के साथ बांग्लादेशी निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बीएसएफ के अनुसार, मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला थाना अंतर्गत खंडूया में बीते रविवार की रात्रि एक बांग्लादेशी घुसपैठी बीएसएफ को चकमा देकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर मवेशी ले जा रहा था. इस दौरान बीएसएफ ने सक्रियता दिखाते हुए तस्कर, बांग्लादेश के चपाइनवाबगंज निवासी जुल्लू रहमान को मवेशियों के साथ गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे लालगोला थाना को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >