शकुंतला पैरामेडिकल कॉलेज में हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, छात्रों ने सीखी आधुनिक लैब तकनीकें

पाकुड़ के शकुंतला पैरामेडिकल कॉलेज में छात्रों को आधुनिक लैब तकनीकों और टीबी जांच का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जानें पूरी जानकारी।

प्रतिनिधि, पाकुड़ शकुंतला पैरामेडिकल कॉलेज में गुरुवार को विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न प्रयोगशाला तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराना और उन्हें पेशेवर कार्य के लिए दक्ष बनाना था. प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ लैब टेक्नोलॉजिस्ट ने विद्यार्थियों को ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) जांच, आरबीसी एवं डब्ल्यूबीसी काउंट, ब्लड स्मीयर तैयार करने, लीशमैन स्टेनिंग तथा ग्राम स्टेनिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रयोगशाला प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया. इस दौरान प्रशिक्षकों ने प्रत्येक तकनीक का प्रदर्शन कर उसकी सही विधि, आवश्यक सावधानियों तथा प्रयोगशाला में गुणवत्ता नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में कॉलेज की ट्यूटर आईसीवाई, रमेश कुमार, अंजना तथा संस्थान के संचालक राजेश रविदास उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित अभ्यास और तकनीकी दक्षता विकसित करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकों से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया. आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख शिक्षा मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanu kumar dutta

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >