समशेरगंज फीडर नदी में डूबी सात वर्षीय बच्ची, मौत

सात वर्षीय आएशा खातून अपने परिजनों के साथ उत्तर कृष्ण नगर में किसी रिश्तेदार के घर शादी में आई हुई थी.

फरक्का. समशेरगंज थाना अंतर्गत उत्तर कृष्णनगर के फीडर नदी में डूब जाने से एक सात वर्षीय बच्ची की डूब जाने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सात वर्षीय आएशा खातून अपने परिजन के साथ उत्तर कृष्ण नगर में किसी रिश्तेदार के घर शादी में आई हुई थी. रविवार की दोपहर किसी को बिना बताए वह अन्य बच्चों के साथ पास के फीडर नदी में नहाने चली गयी और नदी में डूब गयी. इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन नहीं मिली. इधर, सोमवार को समशेरगंज पुलिस ने मुठियारी ब्रिज के समीप नदी में एक शव को बहता हुआ देखा. इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद किया. शव की पहचान फरक्का थाना अंतर्गत खोदावंदपुर की निवासी आएशा खातून के रूप में की गयी. बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर अस्पताल भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >