एसबीआइ फाउंडेशन ने 104 लोगों की करायी स्वास्थ्य जांच

एसबीआइ फाउंडेशन के सहयोग से नवभारत जागृति केंद्र ने पलियादाहा पंचायत भवन में गुरुवार को स्वास्थ्य जागरुकता सह जांच शिविर लगाया.

पाकुड़िया. एसबीआइ फाउंडेशन के सहयोग से नवभारत जागृति केंद्र ने पलियादाहा पंचायत भवन में गुरुवार को स्वास्थ्य जागरुकता सह जांच शिविर लगाया. एसबीआइ फाउंडेशन के मोबाइल मेडिकल यूनिट ने शिविर में 104 लोगों के स्वास्थ्य व नेत्र की जांच की. नेत्र विशेषज्ञ डॉ राजकुमार घोष, एएनएम पिंकी कुमारी, लैब टेक्नीशियन छोटू कुमार भंडारी व राजीव रंजन ने पहले 56 मरीजों के रक्त परीक्षण किया. फार्मासिस्ट खालिदा बेगम ने जरूरत के अनुसार 78 मरीजों को निशुल्क दवा दी. शिविर का आयोजन नवभारत जागृति केंद्र के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजकुमार घोष की देखरेख हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >