तीन बार ट्रांसफॉर्मर बदले जाने के बाद नहीं सुधरी स्थिति, लोगों ने किया सड़क जाम

तीन बार ट्रांसफॉर्मर बदले जाने के बाद नहीं सुधरी स्थिति, लोगों ने किया सड़क जाम

प्रतिनिधि, हिरणपुर. हिरणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बार-बार बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से नाराज उपभोक्ताओं ने गुरुवार को गोपालपुर दुर्गा मंदिर के पास हिरणपुर-डांगापाड़ा मुख्य सड़क पर घंटों जाम लगा दिया. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गा मंदिर के पास लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था. विभाग ने पहले पुराना ट्रांसफार्मर लगाया, लेकिन लगातार तकनीकी खराबी के चलते तीन बार अलग-अलग ट्रांसफार्मर बदले गए, जिससे उपभोक्ता परेशान हो गए. सूचना मिलने पर थाना के एएसआई दिलीप कुमार मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया. जाम के दौरान सुकुमार मंडल, सनातन मंडल, धीरज मंडल, उत्पल मंडल, माधव मंडल, समीर मंडल, राकेश मंडल, अर्पण मंडल, प्रकाश मंडल, मिठुन मंडल, गोपाल मंडल समेत दर्जनों उपभोक्ता उपस्थित थे. ग्रामीणों ने बताया कि विभाग ने फिर से मरम्मत किया हुआ पुराना ट्रांसफार्मर भेजा है, जो फिर से खराब हो सकता है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ट्रांसफार्मर फिर खराब हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >