राजस्व शिविर आये 944 मामलों में 378 का हुआ निष्पादन : एसी

पाकुड़. जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित तीन दिवसीय राजस्व शिविर का समापन हो गया.

संवाददाता, पाकुड़. जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित तीन दिवसीय राजस्व शिविर का समापन हो गया. इन तीन दिनों में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचे और आवेदन सौंपा. इस दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया. वहीं कई मामलों को प्रक्रिया में रखा गया है. 24 से 26 सितंबर तक चले राजस्व में शिविर में दाखिल खारिज के 48 आवेदन आये, जिसमें से 17 आवेदनों का निष्पादन किया गया. वहीं 31 मामले प्रक्रियाधीन हैं. रजिस्टर टू में सुधार के लिए 28 मामले सामने आये, जिसमें से सभी मामले प्रक्रियाधीन हैं. वहीं जाति, आय, निवासी के 796 मामले आये, जिसमें 330 मामलों का निष्पादन कर दिया गया है. 466 मामले प्रक्रियाधीन हैं. शिविर में 72 अन्य मामले भी सामने आये, जिसमें से 31 मामलों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया. वहीं 41 मामले प्रक्रियाधीन हैं. अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने बताया कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीणों के लिए सुविधाजनक हैं, जिससे उन्हें जिला मुख्यालय या प्रखंड कार्यालय का बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >