लो वोल्टेज व बिलजी कटौती से लोग परेशान, जला पांच एमबीए का ट्रांसफॉर्मर

पाकुड़. भीषण गर्मी में शहर में बिजली व्यवस्था चरमरा गयी है. लगातार बिजली की आंख-मिचौली और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

पाकुड़ में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहराया प्रतिनिधि, पाकुड़. भीषण गर्मी में शहर में बिजली व्यवस्था चरमरा गयी है. लगातार बिजली की आंख-मिचौली और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. सोमवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच घंटों बाधित बिजली आपूर्ति ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी. विद्युत विभाग के अनुसार, पावर ग्रिड में 5 एमबीए का एक पावर ट्रांसफॉर्मर जल गया, जिस कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. जले हुए ट्रांसफॉर्मर के बदले नया ट्रांसफॉर्मर आने में करीब 15 दिन लग सकते हैं. ऐसे में लोगों को अभी और बिजली संकट झेलना पड़ सकता है. शहर के राज हाइस्कूल रोड, पंडित मोहल्ला, शिवपुरी कॉलोनी, तलवा डांगा समेत कई इलाकों में सोमवार को दिनभर बिजली की स्थिति खराब रही. दोपहर में तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस रहा. गर्मी के बीच बार-बार बिजली कटने और लो वोल्टेज रहने से लोगों को भारी परेशानियं का सामना करना पड़ा. लो वोल्टेज के कारण पंखा, कूलर, फ्रिज समेत अन्य बिजली उपकरण ठीक से काम नहीं कर सका. सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हुई. लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर शहरवासियों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली संकट ने दैनिक जीवन प्रभावित कर दिया है. क्या कहते हैं विद्युत विभाग के जेइ ने बताया कि पावर ग्रिड में कुल तीन पावर ट्रांसफॉर्मर लगे थे, जिनमें से तीन दिन पूर्व पांच एमबीए का एक पावर ट्रांसफॉर्मर जल गया है. इसकी सूचना मुख्यालय को भेज दी गयी है. नये ट्रांसफॉर्मर की मांग की गयी है.बताया कि फिलहाल दो पावर ट्रांसफॉर्मरों पर छह फीडरों का लोड चलाया जा रहा है. अत्यधिक दबाव के कारण लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है. नया पावर ट्रांसफॉर्मर मिलने तक बिजली आपूर्ति में कटौती जारी रह सकती है. -आशीष कुमार पटेल, जेइ, बिजली विभाग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >