रोजगार दिवस पर ग्रामीणों की सुनी गयी समस्याएं

पाकुड़िया. प्रखंड के सभी 18 पंचायत भवनों में गुरुवार को रोजगार दिवस मनाया गया. इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गयी.

पाकुड़िया. प्रखंड के सभी 18 पंचायत भवनों में गुरुवार को रोजगार दिवस मनाया गया. पाकुड़िया, खजूरडंगाल, बोननोग्राम, बीचपहाड़ी, गणपुरा, बनियापसार, बसंतपुर, डोमनगडिया, बड़ा सिंहपुर, फुलझींझरी आदि पंचायतों में मुखिया व ग्रामीणों की मौजूदगी में रोजगार दिवस मनाया गया. पाकुड़िया पंचायत की मुखिया अनीता सोरेन ने अपने पंचायत कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी. मुखिया ने लोगों को सरकार की ओर से चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी. मनरेगा के नये जॉबकार्ड पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आवास योजना आदि से संबंधित समस्याएं सुनी. ग्रामीणों ने मुखिया के समक्ष मुख्य रूप से पानी की समस्याएं रखी. मुखिया ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि ग्रामसभा में जलमीनार एवं चापाकल पारित हो गया है, जहां पानी की समस्या है उसे जल्द ही दूर किया जायेगा. मौके पर पंचायत सचिव, मुखिया, ग्राम रोजगार सेवक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >