मशरूम की खेती का प्रशिक्षण लेने वाले बंदियों को मिला प्रमाण-पत्र

पाकुड़. मंडलकारा पाकुड़ के बंदियों का 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुक्रवार को समापन हुआ.

संवाददाता, पाकुड़. भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से मंडलकारा पाकुड़ के बंदियों का 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुक्रवार को समापन हुआ. बंदी प्रशिक्षुओं को डीसी मनीष कुमार, एसपी प्रभात कुमार और कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्धन ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किया. डीसी ने बंदियों को कौशल प्रशिक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी. कहा कि प्रशिक्षण का अधिकाधिक लाभ प्राप्त कर कैदियों को स्वावलंबी बनाकर मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा. एसपी ने कहा कि बंदी कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने हुनर का विकास करें. उन्होंने विपणन के असीम संभावनाओं के बारे में जानकारी दी. आरसेटी पाकुड़ के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन ने बंदियों को स्वरोजगार करने की सलाह दी. विपणन, उद्यमी योग्यता, समय प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग एवं बीमा आदि से संबंधित जानकारी दी. मौके पर प्रशिक्षक विजय कुमार गुप्ता, नेशनल अकादमी ऑफ रूडसेटी से प्रतिनियुक्त अधिकारी अरुण नाथ तिवारी, मनोहर कुमार प्रभाकर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >